येदियुरप्पा ने की कर्नाटक विधानसभा भंग कर नये सिरे से चुनाव कराने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2019

बेंगलुरू। भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि बेहतर होगा कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन विधानसभा को भंग कर दे और नये सिरे से चुनाव हों। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के किसी विधायक के कांग्रेस या जेडीएस में शामिल होने की संभावना को भी खारिज कर दिया। येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से 25 में हमने जीत हासिल की है और 224 विधानसभाओं में से 177 में हम नंबर एक पर हैं।  उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर होगा कि वे विधानसभा भंग कर दें और नये सिरे से चुनाव कराएं। हम इसका स्वागत करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के सियासी नाटक के बीच बेंगलुरू पहुंचेंगे आजाद और वेणुगोपाल

सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी सक्रिय हो गये हैं और असंतुष्ट विधायकों, खासकर कांग्रेस सदस्यों के साथ निजी तौर पर मिल रहे हैं और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से भाजपा नेताओं के साथ मित्रता दिखा रहे असंतुष्ट कांग्रेस विधायक रमेश जरकिहोली ने लोकसभा चुनाव के बाद कुछ विधायकों के साथ पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। इसके बाद गठबंधन के नेताओं की चिंता बढ़ गयी है।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर