येदियुरप्पा ने राजनाथ से की मुलाकात, 2021 में एरो इंडिया के 13वें संस्करण पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शहर में 2021 में एरो इंडिया के 13वें संस्करण के आयोजन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनसे कार्यक्रम के लिये पूर्वनिर्धारित तारीखों को मंजूरी देने का अनुरोध किया।  मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम को नयी दिल्ली में राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। येदियुरप्पा ने शनिवार को ट्वीट किया, “राजनाथ सिंह जी के साथ सुखद मुलाकात हुई और बेंगलुरु में 2021 में एरो इंडिया के आयोजन पर चर्चा हुई। हम इस प्रतिष्ठित द्विवार्षिक वायु सह रक्षा प्रदर्शनी को लेकर आशान्वित हैं और इसके लिये अनुमोदन और पूर्व निर्धारित तारीखों को मंजूरी देने का अनुरोध किया है।”

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 75 वर्ष के हुए, मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

रक्षा मंत्री को दिए एक पत्र में येदियुरप्पा ने कहा कि बेंगलुरु एशिया की इस वायु प्रदर्शनी “एरो इंडिया” का पर्याय बन गया है और इस द्विवार्षिक वायु सह रक्षा प्रदर्शनी में उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ ही बड़ी संख्या में आम लोग भी आते हैं।  बेंगलुरु 1996 में इस प्रदर्शनी की शुरुआत के साथ ही भारतीय वायुसेना के येलहांका वायुसैनिक अड्डे परइसकी मेजबानी करता रहा है।  एरो इंडिया 2019 से पहले ऐसे कयास थे कि इस आयोजन का स्थल बदल सकता है। इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने संकेत दिया था कि वह एरो इंडिया के 12वें संस्करण के आयोजन के लिये गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से आए अनुरोध पर विचार कर रहा है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा