येदियुरप्पा बोले, विधानसभा में सौ फीसदी साबित करूंगा बहुमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में विश्वास मत से एक दिन पहले रविवार को मुख्मयंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बहुमत साबित करने का विश्वास जताया। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार द्वारा तैयार किये वित्त विधेयक को भी बिना किसी परिवर्तन के वह सोमवार को सदन में पेश करेंगे। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ सोमवार को सौ फीसदी मैं बहुमत साबित कर दूंगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘ वित्त विधेयक (विनियोग विधेयक) को तत्काल पारित कराने की जरूरत है अन्यथा हम तनख्वाह भी देने के लिए धन नहीं ले पायेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए कल बहुमत साबित करने के बाद हम सबसे पहले इस वित्त विधेयक को हाथ में लेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला, 14 बागी विधायक अयोग्य घोषित

अध्यक्ष को छोड़कर 224 सदस्यीय विधानसभा में अब संख्या बल 207 रह गया है । मत-विभाजन की स्थिति में सत्ता पक्ष और विपक्ष को बराबर वोट मिलने पर अध्यक्ष वोट करते हैं। बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 104 है। भाजपा के पास एक निर्दलीय के समर्थन के साथ ही 106 सदस्य हैं। कांग्रेस के 66 (नामित समेत) जद(एस) के पास 34, बसपा केएक विधायक हैं। बसपा ने कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में वोट नहीं करने पर अपने विधायक को निष्कासित कर दिया था। 14 माह पुरानी कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार विश्वास मत खोने के बाद मंगलवार को गिर गयी थी।

प्रमुख खबरें

गुरुजी की तस्वीर, हेमंत के खिलाफ तीर,सड़कों पर छात्र, विरोध की अनोखी भीड़

JP Nadda का Rahul Gandhi पर पलटवार: देश को कर रहे गुमराह, फैलाना चाहते हैं अराजकता

Jharkhand Protest: विधानसभा गेट पर डटे छात्र, पुलिस ने फिर किया लाठीचार्ज, BJP का सोरेन सरकार पर सीधा वार

देशभर में Paper Leak पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में ECIR दर्ज कर Money Trail की जांच शुरू