By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2020
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नयी दिल्ली में मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मोदी को बेंगलुरु टेक समिट का ऑनलाइन उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित भी किया। राज्य के सूचना विभाग की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि संसद भवन में मोदी और येदियुरप्पा के बीच करीब 15 मिनट की मुलाकात हुई।