Yediyurappa ने सिद्धरमैया को कर्नाटक विधानसभा भंग करने और अभी चुनाव कराने की चुनौती दी

By Prabhasakshi News Desk | Jul 04, 2024

बेंगलुरु । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को कर्नाटक विधानसभा को भंग कर अभी विधानसभा चुनाव कराने की चुनौती दी और दावा किया कि ऐसा होने पर भाजपा 140 से 150 सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि हाल के लोकसभा चुनाव में राज्य के लोगों ने कांग्रेस की ‘व्यर्थ गारंटियों’ तथा धनबल एवं बाहुबल को खारिज कर दिया और भाजपा को पसंद किया। 

उन्होंने कहा कि महज एक साल पहले कांग्रेस 134 सीट जीतकर सत्ता में आई थी, लेकिन अब सत्तारूढ़ पार्टी उन जगहों पर पिछड़ गई है, जिनका मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और कई मंत्री प्रतिनिधित्व करते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार में लिप्त रहने और जनहित की अनदेखी करने के कारण कांग्रेस ने एक साल के भीतर ही राज्य में अपनी लोकप्रियता खो दी है। उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। लोगों ने कांग्रेस के धन और बाहुबल को नजरअंदाज कर दिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में अपना विश्वास दिखाया।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में फिर बढ़ा भारी तनाव: Iran का तीन Oil Tankers पर हमले का बड़ा दावा

Bihar Flood: Patna में Ganga का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पार, 12 जिलों में 22 लाख लोग प्रभावित

Manoj Jarange के अनशन स्थल पर भीड़ बढ़ने से Jalna में तनाव, OBC गुट से हटने की अपील

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता