सऊदी अरब में यमन के हूती विद्रोहियों ने तेल प्रतिष्ठान को निशाना बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2021

दुबई। यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में एक तेल प्रतिष्ठान पर हमला किया, जिससे ईंधन के एक टैंक में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यमन से लगी सीमा के पास दक्षिण पश्चिम सऊदी अरब के जीजान में हुए हमले में आठ ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया। हूती विद्रोहियों के एक प्रवक्ता ने बाद में दावा किया कि सऊदी अरब के कई सैन्य ठिकानों और तेल प्रतिष्ठानों पर कई हमले किए गए हैं। सरकार ने कुछ हमलों की बात स्वीकार की है और कुछ को नकार दिया है।

इसे भी पढ़ें: सेक्स स्कैंडल केस रमेश जारकिहोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराउंगी: महिला

शुक्रवार सुबह उपग्रह से लिए गए चित्रों के विश्लेषण से पता लगता है कि इस हमले में प्रतिष्ठान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हूती विद्रोहियों के एक प्रवक्ता ने टेलीविजन पर प्रसारित भाषण में दावा किया कि 18 ड्रोन और कई बैलिस्टिक मिसाइलों की मदद से कई ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। हालांकि, सरकार ने इस दावे को स्वीकार नहीं किया।

प्रमुख खबरें

बहन को Cab में अकेला छोड़ने से डर रहा था भाई, फिर Driver ने जो किया सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

Womens T20 World Cup: Marizanne Kapp की तूफानी पारी ने फेरा पानी, South Africa ने Team India को 6 विकेट से हराया

Maharashtra MLC Election: MVA की सूपड़ा साफ़, महायुति ने 16 सीटें जीतकर किया विपक्ष को चित्त

PCOD में Hormonal Fat से हैं परेशान? फैंसी Diet नहीं, ये देसी चूर्ण है रामबाण इलाज