यमन विद्रोहियों ने दो ड्रोन से सऊदी अरब को बनाया निशाना, कोई नुकसान नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

रियाद। यमनी विद्रोहियों ने विस्फोटक से भरे दो ड्रोनों के माध्यम से सऊदी अरब को निशाना बनाने का प्रयास किया जिनमें से एक को सेना ने मार गिराया। रियाद के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने मंगलवार सुबह इस आशय की जानकारी दी।

गठबंधन ने बताया कि एक ड्रोन से दक्षिणी शहर को निशाना बनाया जा रहा था। गौरतलब है कि यमनी विद्रोही लगातार यहां हमले कर रहे हैं। सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ईरान से जुड़े हुती विद्रोहियों से लड़ रहे गठबंधन ने बताया कि एक ड्रोन ने अभा शहर में असैन्य आबादी वाले क्षेत्र को निशाना बनाया।

इसे भी पढ़ें: यमन के हूती विद्रोहियों ने ड्रोन से सऊदी अरब के हवाई अड्डे पर किया हमला

वहीं दूसरे ड्रोन को यमनी हवाई क्षेत्र में ही मार गिराया गया। गठबंधन का कहना है कि सोमवार को हुए इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह