यस बैंक मामला: ED ने मुंबई में कॉक्स एंड किंग्स के पांच परिसरों में छापे मारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को यस बैंक धन शोधन जांच मामले में मुंबई में वैश्विक पर्यटन और यात्रा कंपनी कॉक्स एंड किंग्स के कम से कम पांच परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छापे मारे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कॉक्स एंड किंग्स यस बैंक के शीर्ष कर्जदारों में था और बैंक ने कंपनी को 2,260 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। उन्होंने कहा कि तलाशी का मकसद मामले में अधिक सबूत जुटाना है और इसके तहत पांच परिसरों को कवर किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश