सीईओ प्रशांत कुमार ने कहा, शेयरधारकों के प्रति जवाबदेही को लेकर प्रतिबद्ध है Yes Bank

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2020

मुंबई। यस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा है कि नए प्रबंधन के तहत बैक ने अपने जोखिम और संचालन के ढांचे में व्यापक बदलाव किया है। कुमार ने बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों के नाम संदेश में कहा कि बैंक ने ये बदलाव अपनी छवि को जोखिमों से बचाने तथा खुद को एक ऐसे ब्रांड के रूप में पेश करने के लिए किए हैं, जो विश्वसनीय है। कुमार ने कहा, ‘‘बैंक अपने सभी शेयरधारकों के प्रति जवाबदेही की संस्कृति को लेकर प्रतिबद्ध है।’’ यस बैंक के सह-संस्थापक एवं पूर्व मुख्य कार्यकारी राणा कपूर पर कथित रूप से कर्ज देने और खुलासे में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इसके चलते बैंक की गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) लगातार बढ़ती रहीं। रिजर्व बैंक और सरकार ने मार्च में बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन