यस बैंक में 1,760 करोड़ रुपये तक निवेश करेगा ये सरकारी बैंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2020

मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बुधवार को कहा कि उसके केंद्रीय बैंक की कार्यकारी समिति ने यस बैंक के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) में 1,760 करोड़ रुपये तक के अधिकतम निवेश के लिये मंजूरी दे दी है। इससे पहले, यस बैंक ने मंगलवार को कहा था कि उसे बैंक के निदेशक मंडल की पूंजी जुटाने वाली समिति से एफपीओ के जरिये कोष प्राप्त करने की अनुमति मिल गयी है। एसबीआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘यस बैंक ने सात जुलाई को शेयर बाजारों को पूंजी जुटाने के बारे में सूचना दी।

इसे भी पढ़ें: बढ़त के साथ खुला हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी 10,750 के पार

इसके अनुसार भारतीय स्टेट बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की कार्यकारी समिति ने आठ जुलाई 2020 को बैठक में येस बैंक लि. के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम में 1,760 करोड़ रुपये तक के निवेश को मंजूरी दे दी है।’’ यस बैंक ने कहा कि बैंक के निदेशक मंडल की समिति की बैठक 10 जुलाई, 2020 या उसके बाद होगी जिसमें कीमत दायार और अन्य चीजों पर विचार किया जाएग और मंजूरी दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा