यस बैंक: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ईडी के सामने हुए पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

मुंबई। जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल शनिवार को यस बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।

अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गोयल के बयान को दर्ज किया गया। जेट एयरवेज पर संकटग्रस्त यस बैंक का लगभग 550 करोड़ रुपये बकाया है।इससे पहले जांच एजेंसी ने गोयल को पहली बार 18 मार्च को बुलाया था, लेकिन वह उस दिन एक रिश्तेदार की बीमारी का हवाला देकर नहीं आए।

इसे भी पढ़ें: मास्क और सैनिटाइजर पर सरकार ने तय की कीमतें, इतने का मिलेगा फेस मास्क

इसके बाद उन्हें शनिवार को तलब किया गया था। ईडी ने राणा कपूर और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।इस महीने की शुरुआत में यस बैंक के नकदी संकट में फंसने पर रिजर्व बैंक ने उसके कामकाज पर रोक लगा दी थी।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश