4 दिन की तेजी के बाद Yes Bank के शेयर पर लगा ब्रेक, जानें कितने की हुई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2020

नयी दिल्ली। यस बैंक के शेयरों में चार सत्रों से जारी तेजी गुरुवार को थम गई और इसके शेयरों में 29 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली। बैंक ने बताया कि उसकी सबसे बड़ी प्रवर्तक मधु कपूर ने बैंक में अपनी पारिवारिक हिस्सेदारी से अतिरिक्त 25 लाख शेयर गिरवी रखे हैं, जिसके बाद उसके शेयरों के भाव गिर गए।

बीएसई में यस बैंक के शेयर 25.74 प्रतिशत टूटकर 45.15 रुपये पर आ गए। इसी तरह एनएसई पर यह 29.19 प्रतिशत टूटकर 42.80 रुपये के भाव पर आ गया। मूडीज द्वारा बैंक की रेटिंग बढ़ाने और एक पुनर्गठन योजना की घोषणा के बाद उसके शेयरों में पिछले चार कारोबारी सत्रों के दौरान जोरदार तेजी आई थी।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार का काला दिन जारी, सेंसेक्स 2100 अंकों से ज्यादा टूटा

 यस बैंक ने बताया है कि उसके संस्थापक अध्यक्ष अशोक कपूर की विधवा और बैंक की सबसे बड़ी प्रवर्तक मधु कपूर ने बैंक में परिवार की 6.87 प्रतिशत हिस्सेदारी में अतिरिक्त 0.098 प्रतिशत या 25 लाख शेयर गिरवी रखे हैं।

इसे भी पढ़ें: यस बैंक ने कामकाज शुरू किया, उसकी सेवाएं अब ग्राहकों के लिये उपलब्ध

 बैंक ने बुधवार शाम को शेयर बाजार को बताया कि कपूर के पास सिर्फ 0.117 प्रतिशत या तीन लाख शेयर हैं, जो गिरवी नहीं रखे गए हैं। इस बीच बैंक ने गुरुवार को बताया कि इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंडरा) ने उसकी रेटिंग को सुधारते हुए उसे ‘वॉच निगेटिव’ (आरडब्ल्यूएन) से ‘वॉच इवॉल्विंग’ (आरडब्ल्यूई) कर दिया है।

इसे भी देखें- YES Bank ग्राहकों के पास अब क्या हैं विकल्प । बैंक की इस हालत का जिम्मेदार कौन 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा