योग शरीर और मन को ऊर्जा देता है : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2025

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि योग आज दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है, क्योंकि यह शरीर और मन दोनों को ऊर्जा प्रदान करता है और जीवन में नयी चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देता है।

बिरला ने कहा, “दुनिया भर में लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। वे इसके महत्व को स्वीकार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन लाने का एक माध्यम है जो मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है।

बिरला ने कहा, “यह अभ्यास व्यक्ति को दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए ऊर्जा और आत्मबल देता है। योग समग्र विकास के लिए जरूरी है।” इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है