पिछले कुछ सालों में योग को दुनियाभर में अद्भुत लोकप्रियता मिली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लोगों से इसका हिस्सा बनने का आग्रह करने के एक दिन बाद सोमवार को कहा कि पिछले कुछ सालों में योग को दुनियाभर में अद्भुत लोकप्रियता मिली है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बीते कुछ वर्षों में योग को दुनियाभर में अद्भुत लोकप्रियता मिली है। नेता, सीईओ, खिलाड़ी और कलाकार सहित कई क्षेत्रों के लोग योग का नियमित अभ्यास किया करते हैं। वे अक्सर इस बारे में बताते भी हैं कि कैसे उन्हें इससे लाभ पहुंचा है।’’

इसे भी पढ़ें: 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 8,084 नए मामले, दैनिक संक्रमण दर तीन प्रतिशत के पार

प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, असमिया और मराठी सहित विभिन्न भाषाओं में भी किया। मोदी ने 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस का उल्लेख करते हुए रविवार को देशवासियों से आग्रह किया था कि वे योग दिवस का हिस्सा बनें और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘इसके एक नहीं, अनेक लाभ हैं।’’ पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक