Yoga हमें तनाव से निपटने में मदद करता है, दिमाग और शरीर को फिट रखता है: भारतीय हॉकी खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2023

बेंगलुरू। पुरुष हॉकी टीम के उप कप्तान हार्दिक सिंह ने कहा है कि योग भारतीय हॉकी टीमों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन गया है और इस प्राचीन पद्धति से खिलाड़ियों को तनाव कम करने और अपने दिमाग तथा शरीर को फिट रखने में मदद मिल रही है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी खिलाड़ियों ने योग को अपनी अभ्यास प्रणाली का हिस्सा बनाया है। हार्दिक ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कहा, ‘‘सबसे पहले जब हमें योग कराया गया तो हमें लगा कि यह बहुत धीमा है और सभी आसन को ठीक से करना आसान नहीं है। हमारे में से कई लोगों ने योग का एक घंटे का अभ्यास करने की जगह जिम में वजन उठाना पसंद किया।’’

इसे भी पढ़ें: Ashes Cricket Test: ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट पर 183 रन, जीत के लिए 98 रन की दरकार

उन्होंने कहा, ‘‘योग हमारी साप्ताहिक दिनचर्या का हिस्सा है और इसने हमें अपने तनाव के स्तर को प्रबंधित करने में बहुत मदद की है। यह हमारे शरीर को आराम देता है, विशेष रूप से कड़े सत्र के बाद, और कुछ आसन ने हमारे लचीलेपन में बहुत मदद की है।’’ महिला टीम वर्तमान में स्पेन दौरे से पहले राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए साइ के बेंगलुरू केंद्र में है। यूरोप में अपने प्रो लीग अभियान के बाद पुरुषों की टीम दो सप्ताह के ब्रेक पर है।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की