योगेंद्र यादव को मृतक बीजेपी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने की मिली सजा, संयुक्त किसान मोर्चा ने किया सस्पेंड

By अंकित सिंह | Oct 22, 2021

किसान नेता योगेंद्र यादव को संयुक्त किसान मोर्चा ने 1 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। दरअसल, योगेंद्र यादव ने लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के परिजनों से मुलाकात की थी। योगेंद्र यादव शुभम मिश्रा के घर पहुंचे थे और परिजनों से मुलाकात करने के बाद अपनी संवेदना प्रकट की थी। इसी के कारण संयुक्त किसान मोर्चा नाराज हो गया और योगेंद्र यादव के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। योगेंद्र यादव के खिलाफ कार्यवाही के लिए पंजाब के किसान संगठनों ने मांग की थी जिसके बाद गुरुवार शाम संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। सूत्रों ने दावा किया कि योगेंद्र यादव ने इस बात के लिए खेद भी जताया था कि उन्होंने लखीमपुर खीरी में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने से पहले संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य नेताओं से राय नहीं ली थी। हालांकि योगेंद्र यादव ने इसके लिए माफी नहीं मांगी। योगेंद्र यादव का मानना है कि उन्होंने मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात के साथ-साथ मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के शोकाकुल परिवार से मिलकर कुछ गलत नहीं किया है। पीड़ित परिवारों में भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। दूसरी ओर किसान नेताओं का मानना है कि योगेंद्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ता के घर जाकर मृत्य किसानों का अपमान किया है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के युवा को CM की ग्लोबल एम्प्लॉयमेंट स्कीम के तहत जर्मनी में अच्छी सैलरी वाली नर्सिंग नौकरी मिली

Kerala Budget पर VD सतीसन का बड़ा ऐलान, बिना Extra Tax लगाए बनाएंगे भविष्य का केरल

NGOs की Foreign Funding पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, FCRA नियमों के उल्लंघन पर अब लगेगा भारी जुर्माना

Rishabh Pant की Delhi Capitals में घर वापसी, Axar Patel बोले- यह उसका अपना घर है