कुर्सी जाने के डर से योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर साजिश रचने का लगा रहे आरोप: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि कुर्सी जाने के डर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को विपक्ष से शिकायतें ही शिकायतें हैं। हर समय उन्हें अपनी कुर्सी जाने का डर सताता है। कभी उन्हें कोई साजिश दिखती है तो कभी विपक्ष के पास विज़न न होने की शिकायत होती है, जबकि सच्चाई इसके उलट है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘साजिश रचने में भाजपा की महारत में तनिक भी किसी को संदेह नहीं। अफवाहबाजी में उसका जवाब नहीं। रही बात ‘विजन’ की तो भाजपा का ‘विजन’ साफ है, समाज को बांटना और नफरत फैलाकर सामाजिक सद्भाव को नष्ट करना।’’ 

प्रमुख खबरें

Kottayam में खुद को IPS बताकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार

Gorakhpur में बोले Yogi Adityanath, विकास विरोधी लोग जनता को जाति और क्षेत्र में बांट रहे

Sunil Chhetri ने कहा Indian Football को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करें AIFF और खिलाड़ी

Gujarat University में पूर्व VC Neerja Gupta पर जांच शुरू, पूर्व जज करेंगे पड़ताल