योगी पर उनके मंत्री का आरोप: मंदिर मुद्दे पर गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2019

बलिया (उत्तर प्रदेश)। भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राम मंदिर मसले को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने बलिया जिले के रसड़ा स्थित आवास पर सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा।

 

योगी आदित्यनाथ के, एक निजी टेलीविजन चैनल को दिये गये इंटरव्यू में राम मंदिर मसले का समाधान 24 घण्टे में निकाल देने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। राजभर ने सवाल किया कि भाजपा केन्द्र में अपने पांच वर्ष के शासन काल में राम मंदिर मसले का समाधान नहीं निकाल सकी तो योगी 24 घण्टे में क्या कर लेंगे । उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक में सरकार है, उसे राम मंदिर बनाने के लिये रोका किसने है।


यह भी पढ़ें: कोर्ट में फिर से लटका राम मंदिर मामला, 29 जनवरी को होने वाली सुनवाई निरस्त

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल इस पद के लिये उपयुक्त व्यक्ति हैं। फिर भी जनता मालिक है, वह जिसे चाहेगी वही प्रधानमंत्री बनेगा। हर व्यक्ति में गुण होता है, राहुल में भी है, जिस तरह वर्तमान समय में केंद्र सरकार चल रही है, राहुल भी उसी तरह सरकार चलाएंगे। प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाये जाने पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सम्भावनाओं को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रियंका वोट में कितना इजाफा करने में सफल होंगी, यह तो समय बतायेगा। लेकिन यह सही है कि प्रियंका के महासचिव बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है।

 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला