योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से मांगी सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा की समीक्षा रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के बगल में स्थित चाक-चौबंद सुरक्षा वाली एक इमारत में एक वरिष्ठ नौकरशाह के निजी सचिव द्वारा खुद को गोली मारे जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सुरक्षा की समीक्षा करके अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा, सचिवालय तथा अन्य संवेदनशील सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा और मजबूत की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना की दूसरी लेहर के बाद प्रदेश के स्कूलों में शुरू हुई कक्षायें, यह रहेंगे नियम

गौरतलब है कि विधान भवन के बगल में स्थित बापू भवन में नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने पिछली 30 अगस्त को आठवीं मंजिल पर स्थित अपने कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। उनका इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। बापू भवन में अनेक मंत्रियों तथा आला अफसरों के दफ्तर हैं।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay Student Suicide Case | ChatGPT विवाद के बाद भी सुरक्षित था करियर, संस्थान ने कहा- नहीं की गई थी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई

Bengaluru: 13 वर्षीय लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या, लंदन रिटर्न आरोपी गिरफ्तार

19 सितंबर के इतिहास में Batla House Encounter और Sunita Williams का जन्म दर्ज

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू