उत्तर प्रदेश का ब्रांड बना Bulldozer, निर्माण होने पर विदेशों में भी होगी मांग: Yogi Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 12, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर को उत्तर प्रदेश का ब्रांड बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कम्पनियां राज्य में बुलडोजर का निर्माण करेंगी तो देश—विदेश में खुद—ब—खुद इसकी मांग होगी। मुख्यमंत्री यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर आठ—डी में सीएनएच इंडस्ट्रियल के ट्रैक्टर निर्माण संयंत्र के शिलान्यास समारोह को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था स्थापित होने के पीछे केवल पुलिस भर्ती ही नहीं बल्कि पुलिस के आधुनिकीकरण के साथ-साथ अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का एक प्रमुख योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बुलडोजर का जिक्र करते हुए कहा, आपने उत्तर प्रदेश के बुलडोजर की चर्चा जरूर सुनी होगी और इसीलिए मैं सीएनएच से इस बारे में कहूंगा कि आप उत्तर प्रदेश में बुलडोजर बनाएंगे तो देश और विदेश में स्वत: ही इसकी मांग होगी क्योंकि यह पहले ही उत्तर प्रदेश का ब्रांड बन चुका है। उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के लिए बुलडोजर एक सशक्त राजनीतिक प्रतीक के रूप में उभरा है। यह सरकार की अपराध के प्रति सख्त और अतिक्रमण-विरोधी छवि को दर्शाता है।

विपक्ष सरकार पर कथित रूप से मनमाने तरीके से बुलडोजर चलाकर लोगों के घर और अन्य इमारतें गिराने का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना करता रहा है। मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, जिस प्रदेश के नाम में ही उत्तर है उसके सामने वर्ष 2017 से पहले कई प्रश्न थे। पलायन का, उपेक्षा का, पिछड़ेपन का, पहचान का और अराजकता का प्रश्न था, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज उपद्रव से उत्सव प्रदेश बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में रूल ऑफ माफिया के स्थान पर रूल आफ लॉ स्थापित हुआ है सुदृढ़ कानून व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस, भय मुक्त कारोबार और कारोबार करने के भरोसे की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ चुका है और आज इस प्रदेश के सामने देश-विदेश की कंपनियां लाइन लगाकर निवेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों के रूप में अपनी एक नई पहचान बन चुका है। आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, उद्योग और रोजगार के ग्रोथ हब के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने मूलभूत ढांचे के विकास एवं इस ऑफ डूइंग बिजनेस रिफॉर्म्स और एक मजबूत क्षेत्रवार नीति कार्ययोजना के माध्यम से निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है।

प्रमुख खबरें

Kolkata में Abhishek Banerjee के आवास के बाहर चला बुलडोजर: KMC ने हटाया अस्थायी ढांचा, विरोध में भतीजे के साथ धरने पर बैठीं ममता बनर्जी

FTA के जरिए बनाएं संयुक्त उद्यम, CII अध्यक्ष R Mukundan ने कारोबारियों से की अपील

Prabhasakshi NewsRoom: Vajpayee को हटाने की जल्दबाजी पर पछताईं Sonia Gandhi, Modi के सियासी सफर की मेहनत को भी सराहा

Mohammad Lateef Bhat कौन है? Kulgam में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा के इस वांछित आतंकी का हाथ होने का शक