योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में किया मतदान, बोले- बंगाल के विपरीत UP में नहीं हुई हिंसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2019

गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ के प्राथमिक विद्यालय में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आदित्यनाथ बूथ पर सात बजे से पहले पहुंच गये और उन्होंने बूथ पर पहला वोट डाला। इसके बाद योगी ने एएनआई संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव एक लोकतंत्र में एक त्योहार है, जिस तरह से लोगों ने इन चुनावों में भाग लिया है वह सराहनीय है।

इसी बीच उन्होंने पश्चिम बंगाल हिंसा की बात करते हुए कहा कि अगर हम उत्तर प्रदेश से इसकी तुलना करें तो पिछले 6 चरणों में यूपी में हिंसा नहीं हुई थी। योगी के अलावा  सपा बसपा प्रत्याशी रामभुवाल निषाद ने ढौडियाह प्राथमिक विद्यालय में करीब साढ़े सात बजे अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने भी अपना वोट डालने के बाद दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी रवि किशन यहां से तीन लाख से अधिक वोटो से जीतेंगे।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता