मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने National Voters Day की बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी मतदाताओं को बधाई दी तथा आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति जन-जागरण हेतु संकल्पित होने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आइए, आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति जन-जागरण हेतु संकल्पित हों।’’ भारत में निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य चुनाव व्यवस्था के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, Isha Foundation के 77 सदस्य भी शामिल

Nepal Floods में 130 से अधिक भारतीय लापता, ईशा फाउंडेशन के 77 सदस्य भी शामिल

BJP नेता Amar Pal Maurya का Lucknow में जोरदार स्वागत, गिनाए सरकार के काम

Indore के राऊ में तेज रफ्तार SUV ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल