जनता दर्शन में पहुंचे जरूरतमंद, सीएम योगी ने दिया इलाज में पूरी आर्थिक मदद का भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में अपनी बीमार बहन के इलाज की गुहार लेकर पहुंचे एक व्यक्ति को मदद का आश्वासन देते हुए सोमवार को कहा कि धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा। एक बयान के मुताबिक यहां मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे अयोध्या निवासी श्याम सोनकर ने मुख्यमंत्री के समक्ष गुहार लगाई कि उनकी बहन बबिता कुछ दिनों से अयोध्या में भर्ती थीं लेकिन बाद में चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। सोनकर ने कहा कि परिवार के अत्यंत गरीब होने के कारण इलाज में परेशानी आ रही है जिस पर मुख्यमंत्री ने अपने आवास से तत्काल पीड़िता को एंबुलेंस से गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भिजवाया।

इसे भी पढ़ें: आजादी की लड़ाई का श्रेय किसी एक दल या व्यक्ति को नहीं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि इलाज पर होने वाले अनुमानित खर्च के संबंध में फाइल तैयार कर सरकार को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आश्वस्त किया, ‘‘धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

प्रमुख खबरें

Traffic curbs in Delhi for Durga Puja: Outer Ring Road समेत कई रास्ते रहेंगे प्रभावित, दुर्गा पूजा पर दिल्ली मेट्रो से सफर की सलाह

Odisha Campus Polls: छात्र राजनीति में ABVP का परचम, अमित शाह ने बताया विचारधारा की जीत

Rekha Arya के पति पर गंभीर आरोपों की जांच के लिए Dehradun में SIT गठित

शानीमोल उस्मान की शिकायत पर DYFI नेता और पत्रकार पर केस दर्ज