AI Summit में Congress के प्रदर्शन पर भड़के Yogi Adityanath, बोले- अराजकता फैलाने की कोशिश

By अंकित सिंह | Feb 20, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के युवा विंग द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक घटना और वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास बताया। उत्तर प्रदेश विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने यहां हल्ला करने की कोशिश की है। मैंने अपने नौजवानों से बात की कि उन्हें क्या लगता है इस हल्ले पर?... उन्हें कोई नहीं समझा सकता है... इस समय हमें राजनीति से समिट को ऊपर रखना चाहिए। भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश के खिलाफ और देश को नीचा दिखाने का काम करती रही है। अभी भी देश जब पूरी दुनिया के सामने पहली बार AI समिट कर रहा है, पूरी दुनिया के दिग्गज नेता जब यहां आ रहे हैं तब जाकर शायद उन्हें खराब लग रहा है। शायद उन्हें याद आया कि भारत की छवि धूमिल करनी है, इसलिए वे प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका स्वभाव ही है भारत को नीचा दिखाना। 

इसे भी पढ़ें: AI Summit में Congress के हंगामे पर भड़के राजनाथ, कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को किया शर्मसार, शिवराज का Sonia-Kharge से सीधा सवाल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने AI समिट में सिर्फ़ अपनी शर्ट नहीं उतारी, बल्कि उन्होंने यह भी दिखाया कि कांग्रेस कैसे भारत विरोधी है। यह देशद्रोह है। यह हमारे देश की इमेज के साथ छेड़छाड़ है... मैं सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से पूछना चाहता हूं कि क्या उनके लिए राजनीति देश से बड़ी है? क्या उन्होंने देश की इज़्ज़त से खेलने के लिए कोई सीक्रेट डील साइन की है? क्या यह कांग्रेस का असली चेहरा है? जनता इसे माफ़ नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

Ravi Pradosh Vrat 2026: Ravi Pradosh Vrat पर दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं, शाम को इस Muhurat में करें Lord Shiva की आराधना

Astrology Insights: सूर्य और शनि बनाएंगे शक्तिशाली Navpancham Rajyog, इन राशियों के लिए शुरू होंगे Good Days

Kargil Vijay Diwas: भारतीय सेना के अदम्य साहस का प्रतीक, जानें क्यों 26 जुलाई को Indian Army मनाती है गौरव दिवस

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी