योगी आदित्यनाथ ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, पेश किया उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2022

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देर शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि योगी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देर शाम करीब 8:15 बजे राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें 273 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दंगा मामला : उमर खालिद को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

राज्यपाल ने योगी से अपने प्रस्तावित मंत्रिमण्डल के सहयोगियों को शपथ दिलाने के लिए उनकी सूची प्रस्तुत करने को कहा है ताकि संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तारतम्य में शपथ दिलायी जा सके। गौरतलब है कि हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को 255 सीटें मिली थी जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 तथा निषाद पार्टी को छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

प्रमुख खबरें

Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर बोले Ayatollah Khamenei, दुश्मनों को भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

Asian Games में Esha Singh, श्रीशंकर और गुलवीर ने जीते रजत पदक, भारत के कुल 43 मेडल

Jitiya Vrat पर बच्चों से कराएं ये 3 शुभ कार्य, मिलेगा निरोगी काया और दीर्घायु का वरदान

पेंडिंग Traffic Challan पर नहीं बनेगा RC, Fitness और PUC, Supreme Court ने दिए कई सुझाव