योगी आदित्यनाथ का आदेश, मरकज से लौटे हर व्यक्ति की जांच की जाये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2020

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज से राज्य में आये हर व्यक्ति की जांच कराकर जरूरत पड़ने पर पृथक करने की कार्रवाई के निर्देश देते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य में कहीं पर लोग बिना बताये समूह में रह रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सरकार ने मरकज से लौटे लोगों से आह्वान किया है कि वे स्वहित और समाज के हित में खुद सामने आकर अपने बारे में सूचना दें। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के तब्लीगी मरकज में हुई घटना के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की। योगी ने कहा कि मरकज में शिरकत करके उत्तर प्रदेश आये हर व्यक्ति की जांच करायी जाए। अगर जरूरत पड़े तो उन्हें पृथक करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि मरकज से लौटे लोग जहां कहीं भी हैं, उनकी जांच की जाए और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाए। मरकज से लौटकर जो 157 लोग प्रदेश में आये थे उनमें से 95 प्रतिशत का पता लगाया जा चुका है। बाकी का आज शाम तक पता लगा लिया जाएगा। हर हालत में उनका ब्लड टेस्ट कराया जाएगा। कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाये जाने के बाद भी उनकी निगरानी की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्रियों ने भी दिखाई सक्रियता, लोगों की समस्याओं का तुरंत हो रहा निपटारा

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास