Kolkata हादसे में 19 मौतों के बाद Yogi Adityanath का निर्देश, UP के दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 18, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जिलाधिकारियों और जिला पुलिस प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश शनिवार को कोलकाता में हुए हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद जारी किए हैं। राज्य सरकार द्वारा रविवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पंडालों में अग्नि सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा विद्युत व्यवस्था की जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने पंडालों में बिजली की व्यवस्था की भी जांच कराने को कहा है, ताकि बिजली से संबंधित किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लें और जहां भी कोई कमी मिले, उसे तत्काल दूर कराएं। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।

उत्तरी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई थी, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लोग घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Durga Puja पंडाल में Harshdeep Kaur संग Ranbir Kapoor ने गाया Kabira, झूमे फैंस

MMDR Act बदलेगी केंद्र सरकार, नया खनन कानून तैयार करने को बनेगी अंतर-मंत्रालयी समिति

Hair Care Tips: सर्दियों में बालों में तेल कितनी देर लगाकर रखें? जानें सही तरीका

Gwalior Truck Accident: सप्तमी की रात मंदिर के बाहर मची चीख-पुकार, ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 15 की मौत