योगी आदित्यनाथ ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मातृभूमि के मान और महिमा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनकी हर पुकार में स्वतंत्रता की गूंज, हर कदम में स्वाभिमान की ज्वाला थी। उन्होंने जंगलों को जागरण, जनों को जननी के प्रति समर्पण की नई परिदी। जय जोहार।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह राज्य निरंतर विकास, समृद्धि और जन-कल्याण के पथ पर आगे बढ़ता रहे, बाबा बैद्यनाथ से यही प्रार्थना है।’’ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर