भूपेंद्र चौधरी की योगी आदित्यनाथ ने जमकर की तारीफ, हाल में ही बनाया गया है यूपी भाजपा का अध्यक्ष

By अंकित सिंह | Aug 29, 2022

भाजपा कई राज्यों में अपने संगठन में लगातार परिवर्तन कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भाजपा की ओर से भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी योगी सरकार में मंत्री भी हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल खत्म हो चुका था। पिछले काफी समय से भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा चल रही थी। लेकिन पार्टी आलाकमान ने भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। आज भूपेंद्र चौधरी के लखनऊ आगमन पर एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूपेंद्र चौधरी की जमकर तारीफ की।

इसे भी पढ़ें: पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बीच बोलीं ममता बनर्जी, मीडिया, न्यायपालिका, राजनीतिक दलों को डरा रही भाजपा

योगी ने कहा कि पिछले 5 वर्ष 6 माह से चौधरी भूपेंद्र सिंह जी ने यूपी सरकार में पहले स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री के रूप में और फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। बिना किसी प्रोपेगेंडा के कैसे कार्य किया जाता है इसके उदाहरण चौधरी भूपेंद्र सिंह जी हैं। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्‍यक्ष नियुक्‍त होने के बाद सोमवार को नयी दिल्ली से लखनऊ पहुंचे, जहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 25 अगस्त को चौधरी को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्‍यक्ष नियुक्त किया था। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि चौधरी सोमवार दोपहर शताब्‍दी एक्‍सप्रेस से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और सांसदों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती