योगी आदित्यनाथ ने छेड़ा रामराग, कहा- रामराज्य की ओर बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2018

जौनपुर (उप्र)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश रामराज्य की तरफ बढ़ रहा है और जनता को अब सभी सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है। योगी ने कहा, 'बिचौलियों का काम अब भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने खत्म कर दिया है।'

 

प्रदेश के पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने आये योगी ने पूर्व की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं की गति को सपा सरकार ने धीमा कर दिया था और उनमें रुचि नहीं दिखायी थी। सपा सरकार केवल भ्रष्टाचार और लूटपाट करने में जुटी रही।

 

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की संकल्पना में समाज के अंतिम छोर पर स्थित व्यक्ति तक सरकार की सारी योजनाओं को बिना भेदभाव के पहुंचाने का लक्ष्य भाजपा सरकार ने बनाया, वह आज पूरा हो रहा है। 

 

योगी ने कहा कि रामराज्य में ऐसा माना गया है कि समाज के सभी वर्गों के व्यक्ति सुखी थे और संपन्न थे। कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं था। ऐसी ही संकल्पना को लेकर आज भाजपा सरकार चल रही है।

प्रमुख खबरें

T20 World में ‘इम्पैक्ट प्लयेर’ नियम का नहीं होना अंतर पैदा करेगा: Shikhar Dhawan

BJP आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है : Uddhav Thackeray

Rajasthan : नाबालिग से दुष्कर्म एवं भट्ठी में जलाने के मामले में दो आरोपी दोषी करार

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई-वोल्टेड मुकाबला, देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन