योगी आदित्यनाथ ने कहा- ज्यादा से ज्यादा संख्या में किए जाएं कोविड-19 जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 जांच किए जाने पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि जितने ज्यादा जांच किए जाएंगे, इस महामारी के प्रसार पर उतना ही बेहतर नियंत्रण हो सकेगा। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के जांच की संख्या प्रतिदिन 75 लाख से अधिक होने पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि निरन्तर अधिक से अधिक जांच किये जाएं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों की संख्या तीन लाख के पार, 6,846 नए केस

उन्होंने कहा, जितने अधिक जांच किये जाएंगे, कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार पर उतना ही प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। योगी ने कहा कि कोविड-19 के प्रति जागरुकता के लिए पुलिस और प्रशासन मिलकर जन संबोधन प्रणाली के जरिए अभियान चलाएं। लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरुक करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से बचाव और उपचार की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन को बढ़ाये जाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: संगठन को मजबूत करने में जुटीं प्रियंका, नई योजना के साथ पदाधिकारियों के क्षेत्रों में कटौती की तैयारी !

इसके मद्देनजर चिकित्सकों, पैरामेडिक्स तथा अन्य चिकित्सा कर्मियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर नगर और मेरठ में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनपद लखनऊ में कोविड-19 अस्पताल बनाये गये सभी निजी अस्पतालों द्वारा संक्रमित मरीजों के लिए मानक के अनुरूप स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

प्रमुख खबरें

DC vs LSG IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी मात, प्लेऑफ के लिए Delhi की राह मुश्किल

कोई ‘लहर’ नहीं है, प्रधानमंत्री Narendra Modi की भाषा में केवल ‘जहर’ है : Jairam Ramesh

Rae Bareli से Rahul का चुनाव लड़ना India गठबंधन का हौसला बढ़ाने वाला: Pilot

महा विकास आघाडी Maharashtra में लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीट जीतेगा : Aditya Thackeray