‘भक्ति-शक्ति’ के संगम से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, Geeta Bhakti Amrit Mahotsav में बोले योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2024

पुणे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि ‘‘भक्ति और शक्ति’’ के संगम से ‘‘500 साल की गुलामी की गाथा’’ को तोड़कर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। महाराष्ट्र में पुणे जिले के आलंदी में गीता भक्ति अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने मुगल सम्राट औरंगजेब की सत्ता को चुनौती देने के लिए मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की भी प्रशंसा की। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में इस साल 22 जनवरी को एक भव्य समारोह में राममला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गयी।

इसे भी पढ़ें: Haldwani Violence । पहले ही मिल गए थे हल्द्वानी में हिंसा भड़कने के इनपुट, फिर भी स्थानीय प्रशासन ने जानकारी को किया नजरअंदाज?

उन्होंने कहा कि पूज्य संतों से निकटता के कारण महाराष्ट्र वीरता की भूमि है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में भक्ति और शक्ति का मिश्रण देखा जा सकता है। आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद वह आगरा गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘एक ‘मुगल संग्रहालय’ बनाया जा रहा था। मैंने कहा कि संग्रहालय का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होना चाहिए, क्योंकि हम उनसे जुड़े हैं न कि मुगलों से।’’ आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक रक्षा गलियारे की घोषणा की है और यह भी छत्रपति शिवाजी महाराज को समर्पित है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि देश के सशस्त्र बल आत्मनिर्भर होने का उद्देश्य हासिल कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Saif Ali Khan Birthday: लंगड़ा त्यागी से बदली किस्मत, अब Villain बन छाए बॉलीवुड नवाब

Vimal विज्ञापन मामले में FDA ने अजय देवगन, शाहरुख और टाइगर को भेजा नोटिस

Guinness World Record: न्यूजर्सी में 1,300 से अधिक ध्वजों से बनी 250 की आकृति

Share Market पर दिखेगा Crude Oil का असर, अमेरिका-ईरान तनाव से तय होगी चाल