योगी आदित्यनाथ बोले, आतंकियों से गोली और गोले से निपटती है मोदी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2019

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के बिसाहड़ा में रविवार को एक जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम आतंकियों के आगे जी लगाने के बजाए उनसे गोली और गोले से निपटते हैं। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अयोध्या में रामजन्मू भूमि नहीं जाने को हिंदुओं का अपमान बताया।  यह वही बिसाहड़ा गांव है जहां पर साढ़े तीन साल पहले गोकशी को लेकर अखलाक नामक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पार्टी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के लिये प्रचार करने पहुंचे योगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय आतंकवादियों को ये लोग बिरयानी खिलाते थे, अजहर मसूद जैसे आतंकवादी के नाम के आगे जी लगाते थे लेकिन मोदी सरकार ऐसे आतंकवादियों को गोलों से सबक सिखाती है। सीएम ने कहा कि पाकिस्तान रो रहा है लेकिन भारत के अंदर के विपक्षी दल केवल वोट बैंक के लिए सबूत मांग रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का व्यवहार ‘घबराहट’ का संकेत: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि हो सकता है राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा को अयोध्या जाने में संकोच होता हो लेकिन मुझे वहां जाने में कोई संकोच नहीं। ये विवादित भूमि नहीं है। जन्म भूमि का मामला इसलिए ही नहीं सुलझ पा रहा है क्योंकि जब भी इस पर सुनवाई होती है तो अनावश्यक रूप से कांग्रेस के वकील तारीख बदलने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि समझौता एक्सप्रेस में धमाके के बाद कांग्रेस ने शब्द दिया था, हिंदू आतंकवाद। मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेस से कि कहां से ये शब्द आया और कैसे उन्होंने हिंदू को आतंकवाद से जोड़ दिया। ये लोग तुष्टीकरण की नीति के साथ देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 

अखलाक के गांव में योगी ने कहा: सरकार तुष्टिकरण नहीं, सबके लिए काम करती है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर के बिसहड़ा गांव में एक रैली में कहा कि मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम करती है। इसी गांव में 2015 में मोहम्मद अखलाक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर जाति के आधार पर लोगों को बांटने और ‘तुष्टिकरण की राजनीति’करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सिर्फ अपने परिवारों के विकास के लिए काम करती हैं। आदित्यनाथ ने रैली में कहा, ‘‘ मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, हमारी सरकार ने कहा था कि यह किसी व्यक्ति, परिवार, जाति या धर्म के लिए काम नहीं करेगी, बल्कि गांवों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के हर तबके लिए काम करेगी।’’

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज