By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा, “अखिलेश जी, आपको बांग्लादेशी घुसपैठियों से इतना प्यार क्यों है”। उन्होंने कहा कि भगवान राम और निषादराज की मित्रता चली तो राक्षसराज का अंत हुआ और यह मित्रता जब तक रहेगी, तब तक “सपा और कांग्रेस के राज का स्वाहा होना तय” है। मुख्यमंत्री कानपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रुपये से अधिक की 48 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
2017 से पहले इसलिए गरीब, किसान आत्महत्या करता था।” योगी ने तंज कसते हुए कहा, “अखिलेश जी, आपको एक बार सत्ता विरासत से मिल गई थी, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। आपके कारनामों को देखकर जनता आपको विदा कर चुकी है।” उन्होंने बिठूर की विरासत को नमन करते हुए कहा कि भगवान राम जब अयोध्या से निकले तो सबसे पहले मित्रता के लिए निषादराज आए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्री राम के साथ ही महर्षि वाल्मीकि, तुलसीदास, निषादराज के मंदिरों का निर्माण हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में 56 फुट ऊंची भगवान राम और निषादराज की गले मिलती प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा, “लोगों ने कहा कि इसकी आवश्यकता आज क्या है, हमने कहा कि यह भगवान राम और निषादराज की मित्रता का प्रतीक है। उस समय यह मित्रता चली तो राक्षसराज का अंत हुआ और यह मित्रता जब तक रहेगी तो सपा और कांग्रेस के राज का स्वाहा होना तय है।”