योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर संसदीय सीट पर संभाली कमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

गोरखपुर (उप्र)। गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए हुये उपचुनाव में आभा गंवा चुकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बार आम चुनाव में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित चेहरे रवि किशन को भले ही टिकट देकर बाजी अपने पक्ष में करने की कोशिश की है पर अभी भी मुख्यमंत्री और इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके योगी आदित्यनाथ यहां केंद्रीय भूमिका में बने हुये हैं। चुनावी रैलियों में प्रचार के समय रवि किशन को योगी के साथ ‘‘हाथ जोड़े’’ सहज ही देखा जा सकता है।  गोरखपीठ की जागीर के रूप में देखे जाने वाली गोरखपुर सीट पर इस बार दस प्रत्याशी हैं और यहां पर मतदाताओं की कुल संख्या 19.54 लाख है।

इसे भी पढ़ें: केंद्र में न तो भाजपा और न NDA की बनेगी सरकार: गुलाम नबी आजाद

इस सप्ताह उनका भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ रोडशो निकालने की योजना है। खुद रवि किशन उनकी लोकप्रियता की सीढ़ी पर चढ़कर चुनाव जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘योगी जी मुझे यहां लेकर आये। हम अब एक रिकॉर्ड जीत की उम्मीद कर रहे हैं।’’ उनके मुख्य प्रतिद्वंदी निषाद मछुआरा जाति से हैं और उसकी यहां पर संख्या साढ़े तीन लाख मानी जाती है और इसी तथ्य को ध्यान में रखकर गठबंधन ने उन्हें टिकट दिया है। सोमवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित गठबंधन की रैली में भारी भीड़ उमड़ी। रैली में शामिल बसपा समर्थक श्रवण कुमार ने कहा कि वह वही करेंगे जो बहनजी ने करने को कहा है। 

प्रमुख खबरें

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता