राम भक्तों के खून से सनी हुई है सपा नेताओं की टोपी, योगी आदित्यनाथ का हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा की ‘लाल टोपी’ मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों और अयोध्या में मारे गए राम भक्तों के खून से सनी हुई है। योगी ने शनिवार शाम एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा, “समाजवादी पार्टी की लाल टोपी मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों और अयोध्या में राम भक्तों के खून से रंगी हुई है।” सपा कार्यकर्ता लाल टोपी पहनते हैं और भाजपा इसके रंग को लेकर सपा पर निशाना साधती रही है।इससे पहले प्रधानमंत्री ने भी एक रैली में इसे ‘रेड अलर्ट’ करार दिया था। योगी ने कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार ने आम आदमी की रक्षा और सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए काम किया, साथ ही यह सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया कि‘‘अपराधी डर महसूस करें।’’

इसे भी पढ़ें: यों ही महान नहीं बने गांधी जी, पढ़िये उनके जीवन के प्रेरक किस्से

व्यवसायी अब राज्य वापस लौट रहे हैं और विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की कार्रवाई किसी धर्म विशेष के लोगों के खिलाफ है इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने किसी के खिलाफ राजनीति से प्रेरित प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।’’ सपा नेता आजम खान के खिलाफ 80 से अधिक मामले दर्ज होने के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘आजम खान के खिलाफ मामले उनके गलत कामों का परिणाम हैं। अगर कोई गरीबों की जमीन पर कब्जा करने और गरीबों से जबरन वसूली कर संस्थान बनाने की कोशिश करता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच

Radha Ashtami पर देवी राधा और श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानिए पूजन विधि और महत्व

DUSU Election Results 2026: कॉलेज चुनावों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी, कैंपस में 2000 सुरक्षाबल तैनात!

Asian Games में भारत के ध्वजवाहक बने Pawan Sehrawat, किट न मिलने से हटे तूर