By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 17, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकाल के लिए शनिवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा, “1975 ने देश को कानून के शासन और शासक के कानून के बीच का अंतर दिखाया।” लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में आदित्यनाथ ने कहा, “याद रखिए, यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां 12 जून, 1975 को उच्च न्यायालय ने भारत के सबसे शक्तिशाली पद पर आसीन व्यक्ति के चुनाव को रद्द कर दिया था। इसके सीधे जवाब के तहत केवल 13 दिन बाद पूरे देश में आपातकाल लगा दिया गया।” तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लगाया था। मुख्यमंत्री ने कहा, “1975 ने देश को कानून के शासन और शासक के कानून के बीच का अंतर दिखाया है।