अयोध्‍या में एक भक्‍त ने बनवाया योगी आदित्‍यनाथ का मंदिर, सुबह-शाम होती है पूजा

By अंकित सिंह | Sep 19, 2022

नेताओं की लोकप्रियता और उनके प्रति जनता की दीवानगी तो हमने खूब देखा है। अपने नेताओं को लेकर कई समर्थक तो ऐसे भी होते हैं जो उनकी तुलना भगवान से करने लगते हैं। कुछ ऐसा ही योगी आदित्यनाथ के साथ हो रहा है। दरअसल, अयोध्या के एक व्यक्ति ने योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनवा दिया है। योगी आदित्यनाथ से वह इतना प्रभावित है कि उसने मंदिर में योगी को भगवान श्री राम का रूप दे दिया है। मंदिर में सुबह शाम पूजा होती है। आरती होती है। आसपास के लोग भी योगी आदित्यनाथ की प्रतिमा को पूजा करने यहां पहुंचने लगे हैं। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद बांटा जा रहा है। मंदिर बनवाने वाले योगी के भक्त का नाम प्रभाकर मौर्य है जो 32 साल का है। प्रभाकर अयोध्या के मौर्या का पुरवा गांव में रहता है। उसने मंदिर को बनवाने में 8.56 लाखों रुपए खर्च किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश मदरसा सर्वे पर दारुल उलूम देवबंद का बड़ा ऐलान, योगी आदित्यनाथ सरकार की प्रक्रिया का मदनी ने किया समर्थन

यूट्यूबर का दावा है कि उसने यूट्यूब के द्वारा कमाए गए पैसे से यह मंदिर बनवाए हैं। उन्होंने कहा कि वह बेरोजगार और भूमिहीन हैं, लेकिन वे यूट्यूब पर भजन और धार्मिक गीत पोस्ट करके महीने में लगभग एक लाख रुपये कमाते हैं और उसी पैसे से इस मंदिर का निर्माण किया। मंदिर में स्थापित मूर्ति फाइबर की है। मूर्ति की ऊंचाई 5 फीट 4 इंच है। प्रभाकर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात  भी कर चुका है। प्रभाकर रामायण और जागरण में जाता है। इसके बाद उसने यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया। यह मंदिर राम जन्मभूमि से करीब 25 किलोमीटर दूर जिले के भरतकुंड क्षेत्र में फैजाबाद-प्रयागराज राजमार्ग पर बनाया गया है। माना जाता है कि भरतकुंड वह स्थान है जहां भगवान राम के भाई भरत ने उन्हें वनवास जाते समय विदाई दी थी। 

प्रमुख खबरें

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं