योगी ने औरैया दुर्घटना में मृतकों के परिजन एवं घायलों के लिए की मुआवजे की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को औरैया में एक सड़क दुर्घटना में प्रवासी श्रमिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। यहां जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मरने वाले मजदूरों के परिवार को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल मजदूरों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों को हरसंभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना की जवाबदेही तय करते हुए दो थानों के एसएचओ को तत्काल निलम्बित करने का आदेश दिया। साथ ही संबंधित थाना क्षेत्र के प्रभारी क्षेत्राधिकारियों को कठोर चेतावनी देने का आदेश दिया। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) तथा आगरा के एसएसपी एवं अतिरिक्त एसपी का तत्काल स्पष्टीकरण लिया जाए। इसके साथ ही आगरा जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एवं महानिरीक्षक (आईजी) का भी इस प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने दोनों ट्रक मालिकों पर आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने तथा दोनों ट्रकों को जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी सीमा क्षेत्रों को यह सुनिश्चित करने पर पुन: बल दिया है कि लोगों को ट्रक जैसे असुरक्षित वाहनों से न लाया जाए। 

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना के मरीजों की तादाद 85 हजार के पार, अब तक 2752 की मौत

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल