Sambhal में बिजली चोरी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, सपा सांसद के घर पर भी लगाया बिजली का मीटर

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2024

पिछले तीन महीनों में संभल जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिजली चोरी से संबंधित 1,250 एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें 5.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पिछले दो दिनों में, अधिकारियों ने बिजली चोरी के मामलों में 90 एफआईआर दर्ज कीं, जिनमें चार मस्जिदों और एक मदरसे के मामले शामिल थे। इस अवधि के दौरान लगाया गया कुल जुर्माना लगभग 1.75 करोड़ रुपये था। संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली विभाग की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंची है। दरअसल उनके घर पर बिजली का मीटर नहीं लगा था, जिसके बाद अब उनके घर पर बिजली का मीटर लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: बाबर की बर्बरता पर भारी पड़ेगी योगी की प्रतिबद्धता, Sambhal के Lord Shiva Temple के कपाट खुलवा कर क्या संदेश दिया गया है?

मस्जिदों और मदरसों से बिजली चोरी

इससे पहले, संभल की मस्जिदों, मदरसों और आवासीय इलाकों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का खुलासा हुआ था, जिसके बाद अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी थी। संभल सदर के नखासा और दीपासराय इलाके में जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने सुबह 5 बजे छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक मस्जिद से बिजली चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए। छापेमारी के बाद डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा था कि बिजली चोरी के खिलाफ ऐसा अभियान चलाया जायेगा और एक भी घर में बिजली चोरी नहीं होने पायेगी. डीएम ने कहा था, ''करीब 150-200 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है. मस्जिदों, मदरसों और घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है. बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और उनसे वसूली भी की जाएगी। डीएम ने कहा था कि वह सुबह पांच बजे लाउडस्पीकर चेक करने आये थे। उन्होंने देखा कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध कनेक्शन है. "जांच के दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का पता चला। हमने इसके आसपास के लगभग 150-200 घरों और 5-6 मस्जिदों की जांच की है। बिजली चोरी का पता चला है। प्रशासन को एक घर से बड़ी मात्रा में बिजली के तार और अन्य उपकरण मिले हैं। इससे मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में बिजली चोरी की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: 'भारत में केवल भगवान राम की परंपराएं रहेंगी, बाबर की नहीं....', योगी आदित्यनाथ का बयान

इस बीच, नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी के अनुसार, संभल के खग्गू सराय इलाके में एक भगवान शिव मंदिर, जो कथित तौर पर 1978 से बंद था, हाल ही में फिर से खोल दिया गया।  एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र ने कहा कि चेकिंग के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने मकान बनाकर मंदिर पर कब्जा कर लिया है...मंदिर की साफ-सफाई करा दी गई है और जिन लोगों ने मंदिर पर कब्जा किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी...वहां पर मूर्तियां हैं।" मंदिर में भगवान शिव और भगवान हनुमान...इस क्षेत्र में हिंदू परिवार रहते थे और कुछ कारणों से उन्होंने यह क्षेत्र छोड़ दिया...मंदिर के पास एक प्राचीन कुएं के बारे में भी जानकारी है।

प्रमुख खबरें

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल