अब टीपू भी सुल्तान बनने चले...अखिलेश पर योगी का पलटवार, हर किसी के हाथ बुलडोजर पर नहीं टिक सकते

By अंकित सिंह | Sep 04, 2024

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच वार पलटवार का दौर चल रहा है। हाल में ही मैनपुरी दौरे के दौरान योगी ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था। वहीं अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन को लेकर योगी सरकार को घेरने की कोशिश की है। सपा अध्यक्ष ने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा और पूरे प्रदेश के बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। इसके बाद भाजपा अखिलेश पर हमलावर हो गई है।

इसे भी पढ़ें: हर सितंबर में गुरु और शिष्य परंपरा की नजीर बनती है गोरक्षपीठ, 14 से 20 सितंबर तक श्रीमद भगवतपुराण का आयोजन

योगी ने कहा कि 2017 से पहले भी यही स्थिति थी। ये लोग भी इसी तरह पैसा वसूल कर उत्पात मचाते थे। इनके पास महाभारत के सभी पात्र, चाचा-भतीजा, सब उगाही के लिए निकलते थे। उन्होंने कहा कि यही उत्तर प्रदेश, जो देश के विकास का बैरियर माना जाता था, आज देश के विकास का 'ग्रोथ इंजन' बना है। यह तभी कर पा रहे हैं, जब प्रदेश के पास पैसा है...'भीख मांगकर दान नहीं दिया जाता है। योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुए कहा कि सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर राज्य के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा करने वाली सपा के डीएनए में अराजकता और गुंडागर्दी पैवस्त है और उसके शासन में हर नौकरी की नीलामी होती थी। 

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण