योगी आदित्यनाथ का अल्टीमेटम, त्योहारों में अशांति फैलाई तो खैर नहीं, उपद्रवियों पर होगी 'कड़ी कार्रवाई'!

By रेनू तिवारी | Sep 27, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के किसी भी प्रयास के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। त्योहारों के मद्देनजर, उन्होंने असामाजिक तत्वों पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने, तत्काल एफआईआर दर्ज करने और उपद्रवियों की संपत्तियों की जांच के आदेश दिए हैं।

 अशांति फैलाने वालों के मास्टरमाइंड की संपत्ति जांच

उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि वे दोबारा कभी ऐसी हरकत करने की सोचेंगे भी नहीं।’’ एक आधिकारिक बयान के मुताबिक उन्होंने निर्देश दिए कि उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। हिंसा के मास्टरमाइंड की पहचान कर उनकी संपत्ति की जांच का भी उन्होंने निर्देश दिया।

कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कहर! योगी सरकार का एक्शन प्लान तैयार

मुख्यमंत्री शुक्रवार देर रात शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उन्होंने अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति दोहराते हुए कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रमुख खबरें

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है

खड़गे ने Manickam Tagore को सौंपी TNPCC की कमान, Tamil Nadu Congress में नए युग की शुरुआत

AB-PMJAY: जानिए कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड? वर्षपर्यंत कितने रुपये का मिलेगा मुफ्त इलाज?

₹20 करोड़ की लागत से बने सनगार्नर सोलर प्लांट का किया उद्घाटन