योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका, बोलीं- अब खजाना खाली कर जनता की जेब काटने लगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2019

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बिजली की दर में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सरकारी खजाना खाली करने के बाद अब जनता की जेब काटने का आरोप लगाया। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि पहले महँगे पेट्रोल-डीजल का बोझ और अब महँगी बिजली की मार। उप्र की भाजपा सरकार आम जनता की जेब काटने में लगी है। क्यों?

कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया कि खजाने को खाली करके भाजपा सरकार अब वसूली, जनता पर महँगाई का चाबुक चलाकर कर रही है। कैसी सरकार है ये? गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बिजली मंहगी हो सकती है। विद्युत नियामक आयोग ने खर्च में बढोतरी और राजस्व में कमी को पूरा करने के मकसद से मंगलवार को बिजली की दरें 11.69 प्रतिशत तक बढाने का प्रस्ताव किया। 

प्रमुख खबरें

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना