श्रमिकों के लिए बसों को लेकर सस्ती राजनीति कर रही है योगी सरकार: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि श्रमिकों के लिए उसकी ओर से 1000 बसों व्यवस्था किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सस्ती राजनीति कर रही है और असंवेदनशीलता का परिचय दे रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को श्रमिकों कीसेवा से जुड़े कांग्रेस के प्रयास में ‘गंगा की तरह मन साफ’ करके सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासन को भेजे गए विवरण में टाइपिंग की कुछ गलती पर उत्तर प्रदेश के मंत्री सवाल उठा रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की सीमा पर खड़ी सैकड़ों बसें उन्हें नजर नहीं आ रही हैं। सुरजेवाला ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘आदित्यनाथ जी कहते थे कि नर सेवा नारायण सेवा है, लेकिन अब वह मजदूरों की सेवा पर सस्ती राजनीति कर रहे हैं और असंवेदनशीलता दिखा रहे हैं। राज्य सरकार हमारे प्रयास में अड़ंगा डाल रही है। ’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या उत्तर प्रदेश की सरकार मजदूरों को बेहाल छोड़ सकती है? मजदूरों की पीडा योगी सरकार को नजर क्यों नहीं आती है?’’ सुरजेवाला के मुताबिक प्रियंका ने 16 मई को 1000 बसें मुहैया कराने की पेशकश करते हुए पत्र लिखा और दो दिनों तक योगी आदित्यनाथ कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा, ‘‘दो दिन बाद अपर मुख्य सचिव (गृह) ने पत्र लिखकर बसों का विवरण मांगा और फिर हमने बसों एवं चालकों की सूची भेजी। फिर रात को 11.40 बजे अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बसों को सुबह 10 बजे लखनऊ भेजिए। हमने दो घंटे के बाद फिर से पत्र लिखकर जवाब दिया।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मंगलवार को दिन में 11.05 बजे पत्र भेजकर कहा जाता है कि 12 बजे तक बसें नोएडा और गाजियाबाद भेजिए। हमने फिर पत्र लिखकर कहा कि पांच बजे तक बसें उपलब्ध करवा देंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: यूपी सरकार का दावा, कांग्रेस की बसों की सूची में कार, एंबुलेंस और ऑटो रिक्शा के नंबर

प्रमुख खबरें

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!

डील कराने वाले कतर ने ही कर दी गद्दारी, ईरान ने फिर घुसकर मचाई तबाही

Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Lords में 300वां इंटरनेशनल मैच खेल सबसे युवा भारतीय महिला बनीं

Shraddha Walkar Case: तिहाड़ जेल में MA की परीक्षा देगा आफताब, Court ने रद्द की 20 जुलाई की सुनवाई