बकरीद पर योगी सरकार ने जारी किया दिशा-निर्देश, एक साथ 50 लोगों के इकठ्ठा होने पर लगाई रोक

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद के मद्देनजर अधिकारियों को बड़ा निर्देश दिया है। सीएम योगी ने कहा है कि बकरीद पर 50 से ज्यादा लोग एक जगह पर न जुटें। सीएम योगी ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि गोवंश, ऊंट और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न हो। कुर्बानी तय या निजी स्थलों पर ही की जाए। बकरीद के मौके पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। बकरीद के लिए नए दिशा निर्देश यूपी सरकार की तरफ से जारी किए गए हैं। इस दिशा निर्देश में कोरोना का खास ख्याल रखा गया है। साथ ही सारे कोरोना नियम को पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav