देवबंद में योगी सरकार की रहेगी पैनी नजर, बनेगा ATS कमांडो सेंटर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार सहारनपुर जिले के देवबंद में पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) का कमांडो सेंटर बनाएगी। सूत्रों के अनुसार सरकार सहारनपुर जिले के देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर बनाने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि इसके लिये सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर एटीएस को दो हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की है और सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह भी तय किया है कि प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की इस कमांडो सेंटर में तैनाती की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: मिशन उत्तर प्रदेश: भाजपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- बाढ़ की आड़ में कर रही है घिनौनी राजनीति

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को ट्वीट किया तालिबानी बर्बरता के बीच उत्‍तर प्रदेश की खबर भी सुनिए। योगी जी ने तत्काल प्रभाव से देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। युद्ध स्तर पर काम शुरू भी हो गया है। इसी ट्वीट में त्रिपाठी ने लिखा है कि प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की यहां तैनाती होगी। 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज