योगी सरकार ने की ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने की बड़ी तैयारी, 100 ग्राम पंचायतों को मिलेगी ओपन जिम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2022

गांव-गांव में छोटे खेल मैदानों से निकलने वाले खिलाड़ियों को योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में बड़ी सौगता देने जा रही है। पहले चरण में 100 ग्राम पंचायतों में उसने खेल मैदानों को विकसित करने और वहां ओपन जिम खुलवाने की बड़ी तैयारी की है। खिलाड़ी खेलने के साथ अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखें इसकी चिंता सरकार कर रही है। खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसे भी पढ़ें: धार्मिक जुलूस और शोभायात्रा के लिए योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया तो...

प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण देने वाले विशेषज्ञ कोच नियुक्त किये गये हैं।छात्रावासों में खिलाड़ियों की सहूलियत बढ़ाने के साथ-साथ नए स्टेडियमों का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व के कार्यकाल में योगी सरकार ने 19 जनपदों में 16 खेलों के प्रशिक्षण के लिये 44  से अधिक छात्रावास बनवाए, खेल किट के लिये धनराशि को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये किया है। ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को कई तोहफे भी दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत