योगी सरकार बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण और असंवैधानिक कार्रवाई कर रही : राजभर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2022

बलिया (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को योगी आदित्यनाथ पर बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण व असंवैधानिक कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार को उत्तर प्रदेश में न्यायालयों पर ताला लगा देना चाहिए। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजभर ने बृहस्पतिवार को जिले के रसड़ा में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘योगी सरकार संविधान के विपरीत कार्य कर रही है। बुलडोजर की आड़ में द्वेषपूर्ण और असंवैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ राजस्थान में कई जगह युवाओं का प्रदर्शन

भाजपा का इस मसले पर कोई ध्यान नही है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पूछे जाने पर भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करने से इंकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका दल विपक्ष के उम्मीदवार का समर्थन करेगा। राजभर ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक