योगी के मंत्री बोले, सपा ने हमेशा आतंकियों का महिमामंडन किया, यह भारत तेरे टुकड़े होंगे गैंग के साथ खड़े होते है

By अंकित सिंह | Aug 18, 2021

संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के तालिबान समर्थन वाले बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्म है। शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ उत्तर प्रदेश में मामला भी दर्ज हो गया है। इन सबके बीच योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने समाजवादी पार्टी पर पर आरोप लगाया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक मोहसिन रजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य राजनीतिक दल हमेशा से ही आतंकियों को महिमामंडन करते हैं। ये हमेशा ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ गैंग के साथ खड़े होते हैं...अगर समाजवादी पार्टी की सरकार उप्र में आती है तो वह आतंकियों पर से मुकदमे हटाने की बात करती है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर कहा था कि समाजवादी पार्टी में कुछ भी हो सकता है। अगर किसी ने ऐसा कहा है तो उनमें और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री में कोई अंतर नहीं है। दूसरी ओर शफीकुर्रहमान बर्क ने अपने बयान पर सफाई दी है। बर्क ने कहा कि मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। ये बिल्कुल ग़लत है। मैंने कहा था कि मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं कह सकता। उस मुल्क़ से या तालिबान से मेरा क्या संबंध...  मैं न तालिबान के साथ हूं, न मैं उसकी सराहना करता हूं, न मैंने इसके संबंध में कोई बयान दिया। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता