Loudspeaker की आवाज का स्थायी समाधान निकालने में जुटी योगी सरकार, CM योगी ने दिए सख्त आदेश

By रितिका कमठान | Mar 13, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित की गई कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के प्रयोग का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। होली के त्यौहार पर डीजे की आवाजों को नियंत्रित करने के लिए भी निर्देश जारी हुए है।

 

डीजे और तेज आवाज पर सख्ती

न्यूज एजेंसी की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित हुई बैठक में होली के मौके पर जनता द्वारा बजाए जाने वाले तेज डीजे के शोर पर ध्यान देने के निर्देश जारी किए है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान ध्वनि स्तर को मानकों के अनुरुप पालन करना चाहिए। ये कदम सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

होली के मौके पर खास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश जारी हुए है। होली और होलिका दहन को लेकर खास सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की शोभायात्रा, सार्वजनिक कार्यक्रमों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। खासतौर से त्योहार के मौके पर ट्रैफिक मैनेंजमेंट और क्राउड मैनेजमेंट को बनाए रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाने होंगे। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है